हुए हैं अवतरित योगवतार
हुए हैं अवतरित योगवतार
सब का करने उद्धार
धरा धन्य हुई,
घुरणी धन्य हुई,
भारत का मान बढ़ा,
अभिनंदन है, अभिनंदन है,
कोटिश बार
लाहिड़ी महाशय,
लाहिड़ी महाशय ।
क्रिया का किया प्रसार,
हमारा भाग्य दिया संवार,
बाबाजी के अग्रदूत,
अभिनंदन है, अभिनंदन है,
कोटिश बार
लाहिड़ी महाशय,
लाहिड़ी महाशय ।
तप से रौशन जग किया,
गृहस्थ और योगी धर्म जीया,
कायम की अनोखी मिसाल,
अभिनंदन है, अभिनंदन है,
कोटिश बार
लाहिड़ी महाशय,
लाहिड़ी महाशय ।
- योगदन्स ।