मिलती है सच्ची शांति
मिलती है सच्ची शांति,
गुरुदेव तुम्हारे चरणों में,
ये विनती है पल पल छिन छिन,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में।
ज़ुबाँ पे तेरा नाम रहे,
तेरी याद हर पल साथ रहे,
बस काम ये आठों याम रहे,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में।
चाहे तूफ़ां ने मुझे घेरा हो,
चाहे चारों ओर अंधेरा हो,
पर मन न डगमग मेरा हो,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में।
चाहे ज्वाला में
मुझे जलना हो,
चाहे कांटो पर मुझे चलना हो,
चाहे छोड़ के देह निकलना हो,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में।
- योगदन्स।