मेरी नैया डग मग डोलत है
मेरी नैया डग मग डोलत है,
प्रभु पार लगा जाओ ।
पार लगा जाओ,
प्रभुजी पार लगा जाओ ।
मेरी नैया ...
काली अँधेरी घटा छाई है,
तूफान उठा है भारी,
भवसागर बीच मैं हूँ अकेली,
आकर मोहे बचाओ ।
मेरी नैया ...
चहूँ ओर से बादल ने घेरा,
कुछ नहीं मेरा बस सब तेरा,
आकर अपनी ज्योति से प्रभुजी,
ये अंधियारी मिटाओं ।
मेरी नैया ...
और कौन सुने बात प्रभु जी,
आओ मिलो मेरे साथ प्रभु जी,
अपने चरणों से छुकर के,
बेड़ा पार लगाओ ।
मेरी नैया ...
- योगदन्स ।