गुरूदेव सहारा बन जाओ
गुरूदेव सहारा बन जाओ,
मेरे रोम रोम में बस जाओ
घट भीतर है घोर अधेंरा,
तन भी तेरा
मन भी तेरा,
ओ गुरू,
ज्ञान की ज्योति जगा जाओ।
गुरूदेव सहारा ...
नैया मेरी डगमग डोले,
बीच भँवर खाये हिचकोले,
ओ गुरू आप किनारा बन जाओ।
गुरूदेव सहारा ...
इस दुनिया में कोई नहीं अपना,
देखा जग झूठा सपना,
ओ गुरू आप हमारे बन जाओ।
गुरूदेव सहारा ...
- योगदन्स ।