करुणामय गुरुदेवा
करुणामय गुरुदेवा,
योगानंदा परमहंसा,
आनंद रूपा प्रेम अवतारा ।
उबारो हमको गुरुजी,
जन्म मरण से,
लगालो हमको गुरुजी,
अपने हृदय से,
शरण हमने ली है तुझ में,
योगानंद परमहंसा,
आनंद रूपा प्रेम अवतारा ।
मोह माया का मैल धोने,
आये हैं तेरे पास,
दिव्यता हम में जगा दो,
एक तेरी आस,
ज्ञान का दीपक जला दो,
योगानन्दा परमहंसा,
आनंद रूपा प्रेम अवतारा ।
कर न सकते हम प्रतीक्षा,
और अब तेरी,
युगों युगों से मन है प्यासा,
करो न अब देरी,
प्रेम का अमृत पिला दो,
योगानन्दा परमहंसा,
आनंद रूपा प्रेम अवतारा ।
- योगदन्स ।