बनाओ न मुझे इस क़ाबिल
बनाओ न मुझे इस क़ाबिल,
सुमिरन करूँ आपका सदा।
मेरे बाबाजी ॐ बाबाजी।
अविरल भक्ति की वेदी पर,
जलता रहे दीपक सदा।
मेरे बाबाजी ॐ बाबाजी।
पुकारूँ आपको मैं जब जब,
पाऊँ अपने पास सदा।
मेरे बाबाजी ॐ बाबाजी।
चरणों मे अपने मुझे स्वीकारो,
बस ये ही पावन धाम मेरा।
मेरे बाबाजी ॐ बाबाजी।
- योगदन्स ।