राम आये हैं
राम आये हैं,
मेरे द्वारे खड़े हैं राम ।
आओ री आओ,
गाओ मंगल गान ।
नाचो री सखी,
सजाओ थाली,
दीप जगाओ,
आरती गाओ,
प्रेम सुधा बरसाने,
मेरे घर राम आये हैं ।
राम आये हैं । ।
माँ सीता संग,
भ्राता लखन,
और हनुमान आये हैं,
मेरे द्वारे खड़े तारणहार,
आओ री आओ,
गाओ मंगल गान।
राम आये हैं ।
बरसाओ री सखी,
फूलों की झड़ी,
तुलसी हल्दी,
सोने की घंटी,
कुमकुम चंदन,
वस्त्र पीताम्बर,
मंगल वंदन गाओ ।
मेरे घर राम आये हैं । ।
- योगदन्स ।