बसा लो मन में अपने राम
बसा लो मन में अपने राम,
बसा लो मुरली धर घनश्याम,
नकली है ये दुनिया सारी,
असली राम का नाम। बसा लो मन….
खाली हाथ तू
आया जग में ,
खाली हाथ
ही जाना है,
यहां की दौलत
यहीं रहेगी,
साथ जाएगा नाम।
बसा लो मन….
करता है क्यूँ
मेरा मेरा,
दुनिया है ये
रैन बसेरा,
माया में न
उलझो रे बन्दे,
ये है झूठा काम।
बसा लो मन….
न कोई साथी
न कोई नाती,
मतलब कि
ये दुनिया है,
अंत समय का
साथी रे बन्दे,
केवल राम का नाम ।
बसा लो मन….
बीज मंत्र है
राम नाम का,
वेदों ने यश गाया है,
वेदों की वाणी
की महिमा,
को बन्दे पहचान ।
बसा लो मन….
- योगदन्स ।