तेरे प्रेम की इक बूंद जो मिल जाए
तेरे प्रेम की इक बूंद जो मिल जाए,

समंदर मीठा मीठा हो जाए।


ओस जितनी निर्मलता जो मिल जाए,

मन मदिरालय जैसा हो जाए।


मेरे अक्स में तू अगर जो मिल जाए,

चाँद सितारों की बारात सज जाए।


इक पल तेरे आनंद का जो मिल जाए,

मन वृंदावन जैसा हो जाए।

  
- योगदन्स ।