जय चंद्रमौलि शिव शंकर हर हर
जय चंद्रमौलि शिव शंकर हर हर,
डमरू धर शिव नमो नमो,
ॐ नमः शिवाय।
तीन लोक शैल बिहारी,
आदि पुरुष अवतारी,
तेरी है ये स्रष्टि सारी,
दर्शन दे दो हे त्रिपुरारी,
।ॐ नमः शिवाय।
विश्वनाथ विषधारी,
कामदेव मदहारी,
हे त्रिलोचन प्रलयंकारी,
मेरी पीड़ा हर लो सारी,
लीला तेरी अद्भुत न्यारी,
।ॐ नमः शिवाय।
- योगदन्स ।