शुभ शुभ शुभ ....शिव नाम
शुभ शुभ शुभ ....शिव नाम,
जपे जा जपे जा हर याम,

हर समय में आएगा यही नाम तेरे काम ।


अपना रिश्ता जोड़ ले शिव से,

बाकी चिंता छोड़ दे शिव पे,

भोले हैं सबके रखवाले,

हो जा तू उनके हवाले,

पा ले सारे तीरथ चारों धाम ।


मन कैलाश है, आत्मा शिव है, 

सुन्दर सत्य परमात्मा शिव है,

शिव चिंतन से  प्रीत लगा ले, 

रोम रोम में शिव को बसा ले, 

पाएगा जीवन में तू आराम।


- योगदन्स ।