माँ, मैं तुम्हारी नही परी
माँ, मैं तुम्हारी नन्ही परी,
दुलार पाना चाहती हूं।
सदा तुम्हारे दर्शन की प्यासी
अमृत पीना चाहती हूं।
तुम सुंदर हो
कोमल तुम,
ताकते रहना
चाहती हूं।
माँ, मैं तुम्हारी
नन्ही परी,
दुलार पाना
चाहती हूं।
छाती से
लगाये रखना,
भीतर रहना
चाहती हूं।
नन्ही नन्ही
उंगलियों से,
पकड़े रहना
चाहती हूं।
चली न जाना
मुझसे दूर,
साथ सदा का
चाहती हूं।
माँ, मैं तुम्हारी नन्ही परी,
दुलार पाना चाहती हूं।
- योगदन्स।